हिमाचल प्रदेश में सिरमौर की खूबसूरत नगरी पौंटा साहिब में है प्रसिद्द देई का मंदिर

Dei Temple Paonta

प्राकृतिक खूबसूरती से सरोबार हिमाचल प्रदेश को देवों की भूमि भी कहा जाता है। यहां कई एतिहासिक और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मौजूद हैं। ऐसा ही ऐतिहासिक धार्मिक स्थल देई का मंदिर सिक्खों के पवित्र धार्मिक शहर पौंटा साहिब (Dei Temple Paonta) में स्थित है। यह पौंटा साहिब के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यमुना नदी के किनारे बसा पौंटा साहिब प्रदेश के सिरमौर जिले के उत्तर में है। प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक महत्व और पौराणिक इतिहास इस शहर की खासियत है। इस शहर में हर साल हजारों की संख्या में तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं। यहां आने वाले पर्यटक और तीर्थयात्री देई मंदिर जाना नहीं भूलते।

देई मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस धार्मिक स्थल का निर्माण सिरमौर के तत्कालीन राजा की बहन ने करवाया था। यह मंदिर हिंदू भगवान श्री राम जी और सूर्यवंशी शासकों के परिवार के देवता को समर्पित है। हिंदू धर्म में भगवान राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। देई का मंदिर इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की आस्था के प्रमुख केंद्र में से एक है। इसके अलावा यह पौंटा साहिब आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी आकर्षित करता है। देई मंदिर के अलावा यहां श्रद्धालु गुरुद्वारा पौंटा साहिब, गुरुद्वारा टीरगढ़ साहिब, गुरुद्वारा भानगनी साहिब, नागनौना मंदिर, राम मंदिर, यमुना मंदिर, शिव मंदिर और बाबा गरीब नाथ मंदिर जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं।

देई मंदिर से लगभग 23 किलोमीटर दूर एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटक स्थल भानगनी साहिब स्थित है। सिख धर्म के लोगों के लिए यह स्थल भी काफी महत्व रखता है, क्योंकि यहां पर ही गुरू गोबिंद सिंह जी ने 1686 में मात्र 20 वर्ष की उम्र में अपनी पहली लड़ाई लड़ी थी। इस लड़ाई में उन्होंने राजा फतेह साहिब को हाराया था। यह गुरुद्वारा गुरू गोबिंद सिंह जी को राजा मेदिनी प्रकाश की श्रद्धा का प्रतीक है। हर साल यहां कई तीर्थयात्रि और पर्यटक आते हैं।

कैसे पहुंचें Dei Temple Paonta

यह पवित्र धार्मिक स्थल हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत नगरी पौंटा साहिब में स्थित है। यहां आने के लिए आप वायुमार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। यहां से निकटतम हवाई अड्डा 70 किलोमीटर दूर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। इसके अलावा 145 किलोमीटर दूर जबरहट्टी हवाई अड्डा है। यह दिल्ली, मुंबई और श्रीनगर के हवाई अड्डों से अच्छी तरह जुड़ा है। दोनों ही जगहों से पौंटा साहिब आने के लिए बस और टैक्सियां उपलब्ध हैं। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन 45 किलोमीटर दूर देहरादून और 56 किलोमीटर दूर यमुनानगर में स्थित है। पौंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-72 पर स्थित है। यह चंडीगढ़ और देहरादून के साथ जुड़ा है। यहां से देहरादून 45 किलोमीटर और ऋषिकेश 90 किलोमीटर दूर है। दोनों ही जगहों से पौंटा साहिब जाने के लिए बसें उपलब्ध हैं।

Sirmaur के आसपास के इन धार्मिक स्थलों के बारे में भी पढ़ें:

Web Title famous-dei-temple-in-paonta-sahib-himachal-pradesh

(Religious Places from The Himalayan Diary)

(For Latest Updates, Like our Twitter & Facebook Page)

Leave a Reply