air india new flights- एयर इंडिया ने दिवाली के मौके पर हिमाचल के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। एयर इंडिया ने चंडीगढ़ से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है एयर इंडिया 16 नवंबर से चंडीगढ़ से यह उड़ान शुरू कर सकता है। 70 सीट वाला विमान सप्ताह में छह दिन कांगड़ा के लिए उड़ान भरेगा। इस उड़ान के शुरू होने से सैलानियों को मात्र 1712 रुपये में चंडीगढ़ से धर्मशाला पहुंचने में आसानी होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एयर इंडिया के चंडीगढ़ स्टेशन मैनेजर माम राज जिंदल ने बताया है कि धर्मशाला से फ्लाइट संख्या 9आई 813 सुबह 8:30 बजे उड़ान भरेगी और 9:30 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इसके साथ ही फ्लाइट संख्या 9आई 814 चंडीगढ़ से सुबह 9:55 बजे उड़ान भरेगी और 10:55 बजे धर्मशाला पहुंच जाएगी।
air india new flights
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांगड़ा से चंडीगढ़ की दूरी करीब 250 किलोमीटर है। सड़क से इस मार्ग पर वाहनों की भीड़भाड़ के कारण छह घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। एयर इंडिया की उड़ान शुरू होने से घंटों का सफर सिर्फ एक घंटे में हो सकेगा, इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। हिमाचल के धार्मिक स्थलों के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह उड़ान लाभदायक होगी। इस उड़ान का ज्यादा फायदा सैलानियों को होगा। धर्मशाला और मैक्लोडगंज आने वाले सैलानियों के लिए ये फ्लाइट ज्यादा बेहतर होगी।
अगर अभी की बात करें तो एयर इंडिया की दो फलाइट दिल्ली से कांगड़ा के लिए आ रही हैं। यहां स्पाइस जेट की फ्लाइट भी चलती थीं, लेकिन अब कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। वहीं, एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू होने की घोषणा से कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
Mandi इंटरनैशनल एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, अब उतर सकेंगे 140 सीटर विमान
‘ज्वैल इन द रिंग’ के नाम से जानी जाती है Kashmir की यह झील
समुद्रतल से 3307 मीटर की ऊंचाई पर है उत्तरकाशी की यह खूबसूरत झील