हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) के चंबा जिले में धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा डलहौजी झरनों और पहाड़ियों के दिलकश नजारों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। खासकर विदेशी सैलानियों के बीच भी यह स्थल आकर्षण का केंद्र है। डलहौजी (dalhousie) से मात्र 6 किलोमीटर दूर एक और खूबसूरत व लोकप्रिय पर्टयक स्थल है बकरोटा हिल्स (bakrota hills)। इस पहाड़ी स्थल की समुद्र स्तर से ऊंचाई लगभग 2085 मीटर है। चारों ओर से बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरे बकरोटा हिल्स (bakrota hills) से प्रकृति का मनोरम नजारा देखने को मिलता है। यहां की शीतल, मंद और महकती हवाएं हर किसी के मन को मोह लेती हैं।
खूबसूरत वातावरण
बकरोटा हिल्स डलहौजी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। देवदार के ऊंचे ऊंचे पेड़ यहां की शोभा को और बड़ा देते हैं। जो लोग पहाड़ियों के आसपास घूमना पसंद करते हैं, उनके लिए बकरोटा हिल्स सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़ों और घने देवदार वृक्षों के बीच मौजूद बकरोटा हिल्स पर आकर पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं। खासकर एडवेंचर लवर्स यहां आकर खासा एंजॉय करते हैं। यह स्थान बहुत शांत और सुखद है। अगर आप बर्फीले पर्यटन स्थलों को पसंद करते हैं, तो यकीन मानिए यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। यह जगह सर्दियों के दौरान बर्फ की चादर से ढकी होती है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां बर्फबारी और प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। यहां के खूबसूरत वातावरण में समय बिताना काफी शानदार अहसास प्रदान करता है।

Source – TripYaara
अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थल
बकरोटा हिल्स से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर एक और खूबसूरत पर्यटन स्थल पंचपुला है। यहां का नजारा देखने लायक होता है। यहां पानी का एक कुंड और पांच छोटे-छोटे पुल हैं। यहां से कुछ ही दूरी पर सतधारा झरना है। यहां के पानी को पवित्र माना जाता है। यह पानी औषधीय गुणों से भरपूर है, जिससे कई तरह के रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इनके अलावा बकरोटा हिल्स आने वाले पर्यटक मणिमहेश धाम और लक्ष्मीनारायण नारायण मंदिर जैसे प्रसिद्द धार्मिक स्थलों का भी दौरा कर सकते हैं। बकरोटा हिल्स से लगभग 27 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध हिल स्टेशन खजियार है, जो मनमोहक झील के लिए जाना जाता है।
कैसे पहुंचे बकरोटा हिल्स
डलहौजी से बकरोटा हिल्स की दूरी मात्र 6 किलोमीटर है। इस दूरी को पैदल या वाहन की मदद से आसानी से तय किया जा सकता है। डलहौजी से निकटतम रेलवे स्टेशन लगभग 82 किलोमीटर दूर पठानकोट में है। यह रेलवे स्टेशन दिल्ली, जालंधर, अमृतसर और जम्मू रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है। डलहौजी से छोटी पट्टी का नजदीकी हवाई अड्डा लगभग 109 किलोमीटर दूर कांगड़ा का गग्गल हवाई अड्डा है। डलहौजी सड़क मार्ग द्वारा अन्य प्रमुख जगहों से अच्छी तरह जुड़ा है। पर्यटक पठानकोट और अन्य स्थानों से बस या टैक्सी की मदद से डलहौजी पहुंच सकते हैं।
इन लोकप्रिय खबरों को भी पढ़ें
- बर्फ से ढके पहाड़, मखमली घास का मैदान, शांत वातावरण और मदहोश कर देने वाला नजारा
- नेचर और एडवेंचर लवर्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है उहल नदी पर बसा बरोट
- ताजी हवा, खूबसूरत दृश्य और सेब के बगीचे, पर्यटकों को खूब पसंद आता है हिमाचल का रुखाला
Web Title bakrota hills is popular tourist destination of dalhousie himachal