Naldehra Golf Course Shimla- पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में एक से बढ़कर एक घूमने की कई जगहें हैं। यहां के हिल स्टेशन पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं, जिस वजह से साल के हर महीने यह प्रदेश पर्यटकों से भरा हुआ नजर आता है। हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास ही नालदेहरा एक खूबसूरत हिलस्टेशन है। समुद्र तल से 2044 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नालदेहरा, शिमला से 22 किलोमीटर की दूरी पर है।
यहां का नालदेहरा गोल्फ कोर्स, दुनिया में सबसे पुराने गोल्फ क्लब में से एक है, जिसे 1920 में भारत के वायसराय लार्ड कर्जन द्वारा बनाया गया था। उन्होंने अपनी तीसरी बेटी अलेग्जेंडरा नालदेहरा के नाम पर इस इस हिल स्टेशन को नाम दिया, जहां आज गोल्फ कोर्स है। देवदार के घने पेड़ और और हरियाली इस जगह के वातावरण को बेहद आकर्षक बनाती हैं।
नालदेहरा हिल स्टेशन हिमालय की खूबसूरत बुलंद पर्वतमाला के बीच बसा है। नीले आसमान, हरे भरे जंगलों और एक सामयिक इंद्रधनुष में यह जगह एक कैनवास पर चित्रित किए हुए दिखाई देती है। यहां के गोल्फ कोर्स को सबसे चुनौतीपूर्ण गोल्फ कोर्स माना जाता है। जो इस हिल स्टेशन का सबसे प्रसिद्ध आकर्षण स्थल है। अब इसका प्रबंधन हिमाचल पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है। नालदेहरा की खूबसूरती के कारण यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
Naldehra Golf Course Shimla
आपको बता दें कि यह जगह कई प्रतियोगिताओं का स्थल है। नालदेहरा का नाम नाग और डेहरा से मिलकर बना है, यहां एक नाग मंदिर भी है और नालदेहरा को अपना नाम इसी मंदिर से मिला है। नालदेहरा में गोल्फ कोर्स के किनारे पर स्थित होटल गोल्फ ग्लेड शिमला आने वालों के लिए एक आदर्श रिट्रीट है। इसके पास कई शानदार पिकनिक स्पॉट्स हैं। नालदेहरा की यात्रा करना चाहते हैं, तो बता दें कि यहां आने का सबसे अच्छा समय मार्च और जून के बीच है। इस समय यहां का मौसम 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। जुलाई से सितंबर के बीच के महीनों में यहां मौसमी बारिश होती है। शिमला में मानसून के दौरान भारी वर्षा और कभी-कभी भूस्खलन होने की संभवना भी रहती है। हालांकि, मानसून में इस हिल स्टेशन का हिस्सा हरा भरा हो जाता है और अधिक सुंदर लगता है।
नालदेहरा शिमला के पास एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। अगर आप शिमला घूमने आए हैं, तो नालदेहरा के अलावा कई खूबसूरत जगह हैं। जिनमें क्राइस्ट चर्च शिमला, समर हिल, चैल हिल स्टेशन, अर्की किला, मशोबरा, शिमला राज्य संग्रहालय, कुफरी भी शामिल हैं।
कैसे पहुंचें नालदेहरा
सड़क मार्ग – शिमला, दिल्ली से 340 किलोमीटर दूर पड़ता है और सड़क मार्ग शिमला तक पहुंचने का सबसे बढ़िया मार्ग है। शिमला के लिए आसपास के शहरों जैसे चंडीगढ़, मंडी, कालका और दिल्ली से हर समय बस से जा सकते हैं। यहां से नालदेहरा 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
रेल मार्ग – अद्भुत नजारों से भरा यह मार्ग टॉय ट्रेन की वजह से मशहूर है। यह ट्रेन कालका से शिमला तक चलती और कालका तक के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से समय समय पर ट्रेन उपलब्ध हैं।
वायु मार्ग – शिमला हवाई अड्डा जुब्बड़हट्टी में है, जो शहर से 23 किलोमीटर दूर है और दिल्ली से जुड़ा हुआ है।
भारी बर्फबारी के चलते आधिकारिक तौर पर बंद हुआ मनाली-लेह मार्ग, हटाई अस्थाई चौकी
अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए औली तैयार, जल्द किया जाएगा सर्वे
कश्मीर में फिर से घूम सकेंगे पर्यटक, जून तक आए थे 3.70 लाख पर्यटक