आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के एक खूबसूरत गांव बीड़ बिलिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। बीड को भारत का पैराग्लिडिंग कैपिटल के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह प्रदेश के कांगड़ा जिले में जोगिंदरनगर घाटी के पश्चिम में है। बिलिंग पैराग्लिडिंग के लिए टेकऑफ साइट है जबकी बीड लैंडिंग साइट है। सामूहिक रूप से इसे बीड-बिलिंग कहा जाता है। बीड बिलिंग घाटी पैराग्लाइडिंग (Paragliding in Bir Billing) के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां से भी अधिक देशों से पर्यटक पैराग्लाइडिंग करने के लिए पहुंचते हैं। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते हैं।
यहां बड़ी संख्या में पैराग्लाइडिंग सीखने के शौकीन पर्यटक भी पहुंचते हैं। हालांकि बरसात के दौरान सुरक्षा को देखते हुए बीड बिलिंग में टेंडम व सोलो उड़ानों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहता है। बरसात के बात सितंबर के मध्य से एक बार फिर से घाटी में सोलो उड़ानों का दौर शुरू हो जाता हैं। जिस कारण सितंबर-अक्टूबर माह में यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां हर साल पैराग्लाइडिंग का इवेंट आयोजित किया जाता है। बीड बिलिंग में विश्व स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में विदेशी पायलट पहुंचते हैं।
इस वर्ष भी बिलिंग घाटी में 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक इंडियन ओपन कैटेगरी-टू चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में भारतीय पायलट सहित कई देशों के पैराग्लाइडिंग पायलट हवा में अपना हुनर दिखाएंगे। इस चैंपियनशिप के लिए अब तक 150 से भी अधिक पायलटों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन पर्यटन विभाग एवं साडा करवा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। प्रतियोगिता से पहले 2 सदस्यों की टीम टेक ऑफ प्वाइंट तथा लैंडिंग साइट का दौरा करेगी। इस दौरान टीम पायलटों की सुरक्षा के इंतजाम और तैयारियों का जायजा लेगी। इस टीम में एफ.ए.आई. से नीट डायरैक्ट ब्रिटिश इंटरनैशनल पायलट ब्रेश जानवे व मुंबई के बिस्ताश शामिल होंगे।
कैसे पहुंचें बीड बिलिंग
बीड बिलिंग पहुंचने के लिए पर्यटक हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग की मदद ले सकते हैं। बीड बिलिंग से नजदीकी हवाई अड्डा लगभग 68 किलोमीटर दूर कांगड़ा में स्थित गगल हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा नियमित उड़ानों के माध्यम से दिल्ली से जुड़ा हुआ है। बीड बिलिंग से निकटतम रेलवे स्टेशन मात्र 13 किलोमीटर दूर बैजनाथ में स्थित हैं। यह स्टेशन पठानकोट, कंगड़ा और पलामपुर जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है। बीड बिलिंग सड़क मार्ग द्वारा प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
Baijnath के आसपास की इन जगहों के बारे में भी पढ़ें:
- हिमाचल के पालमपुर के निकट है बारह ज्योतिलिंगों में से एक भगवान शिव का बैजनाथ धाम
- पालमपुर के बंदला में प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती के बीच बसा है माता विंध्यवासिनी का मंदिर
- तेजोलिंग रूप में विराजमान हैं भगवान शिव हिमाचल के इस चमत्कारिक महाकाल मंदिर में
Web Title paragliding in bir billing