अगर आप हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) के कांगड़ा (kangra) जिले में स्थित पौंग झील (pong lake) की खूबसूरती का दीदार करने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा निराश होना पड़ेगा। वन्य प्राणी विभाग ने बर्ड फ्लू (bird flu) की आशंका के चलते पौंग झील (pong dam lake) पर पर्यटन सहित अन्य सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही विभाग ने मत्स्य आखेट (फिशिंग) पर भी रोक लगा दी है। वन्यजीव प्राणी विभाग के डीएफओ ने पौंग झील पर पर्यटन, मत्स्य आखेट सहित अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की पुष्टि की है।
हजारों पक्षियों की हो चुकी है मौत
विभाग के अनुसार अभी तक एक हजार से भी अधिक प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है। रोजाना सैकड़ों विदेशी पक्षी मौत के मुंह में समा रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रवासी पक्षियों की मौत के आंकड़े में और इजाफा हो सकता है। ऐसे में विभाग ने बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पौंग झील पर सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग मछुआरों और अन्य लोगों को एनाउंसमेंट करके झील के 1410 एरिया में न जाने की सूचना दे रहा है।

Photo Source – The Tribune
मौत के कारणों की सही जानकारी नहीं
भले ही वन्य प्राणी विभाग ने बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पौंग झील पर पर्यटन सहित अन्य सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन अभी तक विदेशी पक्षियों की मौत का सही कारण पता नहीं चल सका है। विभाग ने मृत पक्षियों का सैंपल लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की एक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही विदेशी पक्षियों की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
हर साल पहुंचते हैं लाखों विदेशी पर्यटक
गौरतलब है कि हर साल सर्दियों का मौसम शुरू होते ही पौंग झील पर लाखों की संख्या में विदेशी परिंदे पहुंचते हैं। साइबेरिया सहित अन्य देशों में ठंड के कारण जब पानी जम जाता है, तो पक्षी सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर भारत आते हैं। जब भारत में गर्मी शुरू हो जाती है, तो दोबारा अपने वतन वापस लौट जाते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी पौंग झील पर पहुंचे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां प्रवासी पक्षियों की रहस्यमय मौत हो रही है।
Himachal की इन प्रसिद्ध झीलों के बारे में भी पढ़ें
- दिलकश नजारों के लिए प्रसिद्ध है डलहौजी की सात तालों से मिलकर बनी सतधारा झील
- धरती पर स्वर्ग का एहसास कराती है चंद्रताल लेक
- सदियों पुरानी आस्था का प्रतीक है हिमाचल के जोगिंदरनगर की मच्छयाल झील
Web Title pong dam lake banned for tourism due to bird flu fear
(Toursim News from The Himalayan Diary)