बर्फ से ढके सिंथन टॉप से जम्मू और कश्मीर दोनों ही क्षेत्रों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। सिंथन टॉप के नजदीक ही एक और खूबसूरत पर्यटन स्थल चत्पाल है। यह पर्यटन स्थल भी भीड़-भाड़ से दूर छुट्टियां बिताने वालों के लिए एकदम सही जगह है। चत्पाल में उद्योगों का कोई नामोनिशान तक नहीं है। खासकर यहां की खूबसूरत वादियों में अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक छुट्टियां बिताना बहुत खास होता है।
beautiful tourist destination
हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत नगीना है मंडी का देवीदढ़, दीदार करने के लिए खिंचे चले आते हैं टूरिस्ट
by THD Teamअद्भुत खूबसूरती और खजियार की तरह दिखने के कारण देवीदढ़ को मिनी खजियार भी कहा जाता है। यहां जंगल के बीचो बीच एक बहुत पुराना पुल है, जो दिखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षक है।देवीगढ़ ट्रेक के रास्ते में जंजैहली, शिकारी देवी, कमरुनाग जैसे लोकप्रिय जगहें भी हैं। देवीदढ़ की जलवायु पूरे साल बहुत ठंडी रहती है। इस घाटी में भारी बर्फबारी होती है। यही कारण है कि देवीदढ़ आने का सबसे सही समय गर्मियों का मौसम होता है।
दारमा घाटी की खूबसूरती का असली मजा लेने के लिए पर्यटक दुग्तू और दांतू गांव पहुंचते हैं। यह दोनों गांव दारमा घाटी के सबसे खूबसूरत छोर पर एक-दूसरे के सामने बसे हुए हैं। यहां से पंचाचूली चोटियों का कभी ना भूलने वाला नजारा दिखाई देता है। दुग्तू गांव को पंचाचूली का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यहां से पंचाचूली ग्लेशियर तक जाने का ट्रैक है, जो महज तीन से चार किलोमीटर का है।
बर्फ से ढके पहाड़ों और पहाड़ी घने देवदार के वृक्षों के बीच मौजूद बकरोटा हिल्स पर आकर पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं। खासकर एडवेंचर लवर्स यहां आकर खासा एंजॉय करते हैं। बकरोटा हिल्स से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर एक और खूबसूरत पर्यटन स्थल पंचपुला है। यहां का नजारा देखने लायक होता है। यहां पानी का एक कुंड और पांच छोटे-छोटे पुल हैं।
रुखाला आने के बाद पर्यटक किआरी मंदिर और दीओरी मंदिर भी जा सकते हैं। आप ट्रैकिंग करते हुए हरे भरे जंगल और ग्रामीण फार्महाउस से गुजरते हुए इन मंदिरों तक पहुंच सकते हैं।खास बात यह है कि दोनों मंदिरों के बीच की दूरी महज दो किलोमीटर है। दीओरी मंदिर रुखाला से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। किआरी मंदिर 300 साल पुराना स्मारक है, जो देवी दुर्गा को समर्पित है।