सतधारा झील की खासियत यह है कि इसके पानी में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं। खासकर त्वचा से जुड़े रोगों के लिए इस झील का पानी काफी फायदेमंद साबित होता है। सतधारा झील की खासियत यह है कि इसके आसपास और भी कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। ऐसे में पर्यटक सतधारा झील के अलावा अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भी दौरा कर सकते हैं।
best picnic spot
रुखाला आने के बाद पर्यटक किआरी मंदिर और दीओरी मंदिर भी जा सकते हैं। आप ट्रैकिंग करते हुए हरे भरे जंगल और ग्रामीण फार्महाउस से गुजरते हुए इन मंदिरों तक पहुंच सकते हैं।खास बात यह है कि दोनों मंदिरों के बीच की दूरी महज दो किलोमीटर है। दीओरी मंदिर रुखाला से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। किआरी मंदिर 300 साल पुराना स्मारक है, जो देवी दुर्गा को समर्पित है।
अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए भी कोटाबाग एक आदर्श पर्यटन स्थल है। मंत्रमुग्ध कर देने वाले सौंदर्य के बीच अपने पार्टनर के साथ समय बिताना कभी न भूला देने वाला अनुभव प्रदान करता है। यहां कई लेखक और कलाकार भी आकर अपना शिविर लगाते हैं। वह यहां के शांत वातावरण में काम करना पसंद करते हैं।
शिमला के नजदीक तत्तापानी में देखने को मिलता है कुदरत का अनोखा चमत्कार, गर्म पानी में नहाने से मिलता है स्वास्थ्य लाभ
by THD Teamतत्तापानी गांव गर्म पानी की धारा के लिए जाना जाता है। यहां कुदरत का अनोखा चमत्कार देखने को मिलता है। दरअसल यहां पहाड़ों के बीच से 70 डिग्री सेल्सियस तापमान का गर्म पानी निरंतर बहता है। आयुर्वेद की दुनिया में इसे कुदरत का वरदान कहा गया है। लोग बड़ी दूर-दूर से गर्म पानी के स्त्रोतों से स्वास्थ्य लाभ लेने यहां आते हैं।
पहाड़ी पक्षियों के मधुर गीत, आसमान को छूते देवदार के ऊंचे-ऊंचे वृक्ष, पेड़ों के पत्तों की सांय-सांय करती आवाज, मीठी-मीठी धूप और महकते हुए रंगीन जंगली फूल इस जगह को इतना खूबसूरत बना देते हैं।
सहस्त्रधारा में गुफाओं से बहते झरनों का पानी गंधक युक्त होता है। मान्यता है कि इस पानी से मुहांसे, गठिया, मांसपेशियों के दर्द और खराब रक्त परिसंचरण जैसे कई रोग ठीक हो सकते हैं। यहां के पानी से स्नान करना शुभ होता है। यहां कई लोग अपने पोलियो से ग्रस्त बच्चों को स्नान करवाने के लिए लेकर आते हैं।