कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च से पर्यटन विभाग ने साहसिक गतिविधि पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी थी। पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक को हटाने के बाद पैराग्लाइडरों में एक बार फिर से उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में सैलानी साहसिक पर्यटन के लिए राज्य में आएंगे।
himachal pradesh tourism
अद्भुत खूबसूरती और खजियार की तरह दिखने के कारण देवीदढ़ को मिनी खजियार भी कहा जाता है। यहां जंगल के बीचो बीच एक बहुत पुराना पुल है, जो दिखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षक है।देवीगढ़ ट्रेक के रास्ते में जंजैहली, शिकारी देवी, कमरुनाग जैसे लोकप्रिय जगहें भी हैं। देवीदढ़ की जलवायु पूरे साल बहुत ठंडी रहती है। इस घाटी में भारी बर्फबारी होती है। यही कारण है कि देवीदढ़ आने का सबसे सही समय गर्मियों का मौसम होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पर्यटन उद्योग कनेक्टिविटी के साथ जुड़ा है। ऐसे में सरकार आने वाले समय में नए हेलिपोर्ट बनाने पर जोर दे रही है।
कंपनी का कहना है कि अभी रोपवे निर्माण का कुछ सामान विदेश से आना बाकी है जिसके चलते इस काम मे देरी हो रही है। फिलहाल लेबर वर्क किया जा रहा है।
मियार घाटी में ट्रैकिंग के दौरान आप एक नहर को पार कर ढोकसर के विशाल घास के मैदान तक पहुंचते हैं। यहां का नजारा काफी मनमोहक है। इसके अलावा आप यहां कैसल पीक के खूबसूरत नजारे का मजा ले सकते हैं। यहां आप अपनी आंखों के सामने कैसल पीक को हरे से सूखे भूरे रंग में बदलते हुए देख सकते हैं।
475 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के निर्माण के लिए रडार की मदद से सर्वेक्षण होगा। इसके अलावा रेलवे लाइन निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने सैटेलाइट इमेज प्रणाली से 22 सर्वे किए हैं।
परिवहन निदेशक के अनुसार इस सेवा के कारण शहर के लोगों और पर्यटकों को सुविधाजनक और सस्ती परिवहन सेवा मिलेगी। वहीं टैक्सी ऑपरेटरों को भी काम मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश आने से पहले पर्यटकों को घूमने के लिए 5 दिन की बुकिंग करवानी अनिवार्य होगी। इसके अलावा पर्यटकों को अपने साथ 72 घंटे पहले की कोविड-19 की रिपोर्ट लाना होगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि सरकार प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। इसके लिए होटलों और उद्योगों को कई तरह की रियायतें भी दी जाएगी।
मंडी जिले की बात करें, तो यहां की कमरूनाग झील, रिवालसर झील, पराशर झील, ब्यास नदी, शिकारी देवी और अन्य प्राचीन धार्मिक स्थानों की मिट्टी और जल भेजने की योजना बनाई गई है।