अद्भुत खूबसूरती और खजियार की तरह दिखने के कारण देवीदढ़ को मिनी खजियार भी कहा जाता है। यहां जंगल के बीचो बीच एक बहुत पुराना पुल है, जो दिखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षक है।देवीगढ़ ट्रेक के रास्ते में जंजैहली, शिकारी देवी, कमरुनाग जैसे लोकप्रिय जगहें भी हैं। देवीदढ़ की जलवायु पूरे साल बहुत ठंडी रहती है। इस घाटी में भारी बर्फबारी होती है। यही कारण है कि देवीदढ़ आने का सबसे सही समय गर्मियों का मौसम होता है।
shimla tourist places
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पर्यटन उद्योग कनेक्टिविटी के साथ जुड़ा है। ऐसे में सरकार आने वाले समय में नए हेलिपोर्ट बनाने पर जोर दे रही है।
475 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के निर्माण के लिए रडार की मदद से सर्वेक्षण होगा। इसके अलावा रेलवे लाइन निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने सैटेलाइट इमेज प्रणाली से 22 सर्वे किए हैं।
परिवहन निदेशक के अनुसार इस सेवा के कारण शहर के लोगों और पर्यटकों को सुविधाजनक और सस्ती परिवहन सेवा मिलेगी। वहीं टैक्सी ऑपरेटरों को भी काम मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश आने से पहले पर्यटकों को घूमने के लिए 5 दिन की बुकिंग करवानी अनिवार्य होगी। इसके अलावा पर्यटकों को अपने साथ 72 घंटे पहले की कोविड-19 की रिपोर्ट लाना होगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि सरकार प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। इसके लिए होटलों और उद्योगों को कई तरह की रियायतें भी दी जाएगी।
मंडी जिले की बात करें, तो यहां की कमरूनाग झील, रिवालसर झील, पराशर झील, ब्यास नदी, शिकारी देवी और अन्य प्राचीन धार्मिक स्थानों की मिट्टी और जल भेजने की योजना बनाई गई है।
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में 8 जून से आम जनता के लिए धार्मिक स्थलों को खोल दिया जाएगा। यानी 8 जून के बाद श्रद्धालु मंदिर जाकर पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
सतधारा झील की खासियत यह है कि इसके पानी में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं। खासकर त्वचा से जुड़े रोगों के लिए इस झील का पानी काफी फायदेमंद साबित होता है। सतधारा झील की खासियत यह है कि इसके आसपास और भी कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। ऐसे में पर्यटक सतधारा झील के अलावा अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भी दौरा कर सकते हैं।
मान्यता है कि अगर आपकी टोपी बिना डूबे तैरती हुई दूसरे छोर तक पहुंच जाती है तो आपकी मनोकामना जरुर पूरी होती है। आने वाला साल आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा।