उत्तराखंड (Uttarakhand) में जोशिमठ (Joshimath) के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Tourist Destination) औली की खूबसूरत बर्फीली वादियों का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों का मजा अब दोगुना होने जा रहा है। अब औली (auli) आने वाले पर्यटक यहां की बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग (Ski) का मजा लेने के साथ-साथ यहां आसपास की नदियों में फिश एंगलिंग (fish angling) का आनंद भी उठा पाएंगे। फिश एंगलिंग के लिए जिला पर्यटन विभाग और मत्स्य पालन विभाग ने योजना तैयार की है। विभाग ने फिश एंगलिंग के लिए जिले में अलकनंदा, मंदाकिनी, रामगंगा, निगोल नदी और पिंडर नदी का चयन किया है।
नदियों को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना
दरअसल जिला पर्यटन विभाग नदियों को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। इस योजना के तहत चयनित नदियों के किनारे पांच-पांच किलोमीटर के दायरे में 32 बीट निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए सर्वेक्षण का कार्य भी चल रहा है। इसके अलावा वन विभाग से भी स्थानों के चयन के लिए मदद मांगी गई है। बदरीनाथ धाम के नजदीक सतोपंथ से अलकनंदा नदी और त्रिशूल पर्वत की तलहटी से नंदाकिनी नदी का उद्गम होता है। वहीं पोखरी में निगोल, गैरसैंण में रामगंगा और देवाल क्षेत्र से पिंडर नदी बहती है।

Photo Source – Tripoto
एंगलिंग उपकरण की भी होगी व्यवस्था
इन नदियों में बड़ी मात्रा में ट्राउट मछली पाई जाती हैं। जिला पर्यटन अधिकारी के अनुसार फिश एंगिलिंग कैच एंड फ्री (पकड़िए और छोड़िए) होगा। फिश एंगिलिंग के संचालन का जिम्मा ग्राम पंचायतों के युवकों को दिया जाएगा। इन संचालकों को वीर चंद्रसिंह गढ़वाली योजना के तहत एंगलिंग उपकरण भी मुहैया करवाए जाएंगे। मछली विभाग चमोली के सहायक निदेशक के अनुसार विभाग की इस योजना से जहां एक तरफ पर्यटक क्षेत्र की ओर आकर्षित होंगे, वहीं दूसरी तरफ इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
भारत का स्विट्जरलैंड है औली
उत्तराखंड के चमौली जिले में स्थित औली को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां का नजारा इतना दिलकश है कि आप इसे एक बार देख लेंगे तो जिंदगी भर इसे भूल नहीं पाएंगे। सर्दियों में यहां घूमने का मजा कई गुना बढ़ जाता है। यहां पर कपास जैसी मुलायम बर्फ पड़ती है और पर्यटक खासकर बच्चे इस बर्फ में खूब खेलते हैं। नंदा देवी पर्वत के पीछे सूर्योदय देखना भी एक बहुत ही सुखद अनुभव होता है।
Uttarakhand के इन प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में भी पढ़ें
- भारत का स्विट्जरलैंड है औली, परिवार के साथ लें इस खूबसूरत जगह का आनंद
- प्राकृतिक खूबसूरती से लबरेज एक अद्भुत धार्मिक और पर्यटन स्थल है जोशीमठ
- हिमालय की तीन चोटियों का समूह है त्रिशूल पर्वत, नजर आता है मनोरम दृश्य
Web Title tourists will also be able to enjoy fish angling at ski destination auli
(Tourism News from The Himalayan Diary)