वैसे तो हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) खूबसूरती का नगीना है। यहां प्रकृति ने दिल खोलकर अपनी खूबसूरती लुटाई है और यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जिनका दीदार करने के लिए सैलानी हिमाचल प्रदेश की ओर खिंचे चले आते हैं। यहां के मंडी (mandi) जिले में एक ऐसा ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल देवीदढ़ (devidarh) है। मंडी जिले के गोहर ब्लॉक में यह जगह अपने प्राकृतिक सौंदर्य और दिलकश वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। देवीदढ़ (devidarh) का वातावरण यहां आए पर्यटकों को काफी रास आता है। चारों तरफ देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से घिरे होने के कारण यहां का नजारा देखने लायक होता है।
आकर्षक खूबसूरती
अद्भुत खूबसूरती और खजियार की तरह दिखने के कारण देवीदढ़ को मिनी खजियार भी कहा जाता है। यहां जंगल के बीचोंबीच एक बहुत पुराना पुल है, जो दिखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षक लगता है। इस पुल का नजारा बहुत खूबसूरत दिखता है। समुद्री सतह से लगभग 7800 फीट की ऊंचाई पर स्थित देवीदढ़ जौनी घाटी का अंतिम गांव है। यहां मुंडसन माता का मंदिर स्थित है। मंदिर के आसपास का नजारा भी काफी खूबसूरत है। इसके अलावा देवीदढ़ से बेहद खूबसूरत दो ट्रेकिंग मार्ग भी हैं। इनमें एक माता शिकारी देवी और दूसरा है कमरुनाग मंदिर के लिए है। यहां ट्रेकिंग करना अपने आप में बेहद रोमांचित अनुभव प्रदान करता है।

Source – hpmandi
अन्य पर्यटन स्थल
देवीगढ़ ट्रेक के रास्ते में जंजैहली, शिकारी देवी, कमरुनाग जैसे लोकप्रिय जगहें भी हैं। देवीदढ़ की जलवायु पूरे साल बहुत ठंडी रहती है। इस घाटी में भारी बर्फबारी होती है। यही कारण है कि देवीदढ़ आने का सबसे सही समय गर्मियों का मौसम होता है। इस दौरान बहुत से पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं।
कैसे पहुंचें देवीदढ़
मंडी से देवीदढ़ की दूरी लगभग 42 किलोमीटर है। इस दूरी को बस की मदद से आसानी से पूरा किया जा सकता है। देवीदढ़ से निकत्तम रेलवे स्टेशन 111 किलोमीटर दूर जोगिंदरनगर में है। यह एक छोटी लाइन रेलवे स्टेशन है। जो मुख्य लाइन से पठानकोट में जुड़ हुआ है। देवीदढ़ से नजदीकी हवाई अड्डा 94 किलोमीटर की दूरी पर कुल्लू भुंतर में है। मंडी तक आसानी से सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है।
Himachal Mandi की इन प्रसिद्ध जगहों के बारे में भी पढ़ें
- प्रकृति की खूबसूरत वादियों के बीच समय बिताना हो तो चले आइये जंजैहली घाटी
- मंडी में है चमत्कारिक शिकारी देवी मंदिर, कोई नहीं बना पाया मंदिर की छत
- पवित्र कमरुनाग झील के तल में है अरबों का खजाना, नाग देवता करते हैं रक्षा
Web Title tourist place devidarh in mandi district of himachal pradesh
(Destinations from The Himalayan Diary)