बड़े शहरों में अक्सर लोग शहरों की भागदौड़ और तनाव से दूर मानसिक सुकून के लिए लोग प्राकृतिक सौंदर्य की तलाश करते हैं। हालांकि इनमें से कई लोगों को पता ही नहीं होता है कि वह कहां जाएं। अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच अपने परिवार के साथ शांति से समय बिताना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) के शिमला (shimla) जिले के खूबसूरत हिल स्टेशन (hill station) रोहडू (rohru) आपके लिए एक बढ़िया पर्यटन स्थल साबित हो सकता है। समुद्र स्तर से लगभग 1525 मीटर की ऊंचाई पर पब्बर नदी के तट पर मौजूद रोहडू (rohru) अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और सेब के खेतों के लिए लोकप्रिय है।
सेब के लिए मशहूर
रोहडू के बारे में कहा जाता है कि इस शहर को राजा बजरंग बहादुर सिंह ने विकसित किया था। देश की स्वतंत्रता के बाद हिमाचल के उप राज्यपाल बनाए गए बजरंग बहादुर सिंह को यह जगह काफी पसंद थी। उन्होंने इस जगह को इसे मछली पकड़ने के आदर्श जगह में बदल दिया। रोहडू आज भी ट्राउट मछली पकड़ने के लिए भी एक प्रमुख स्थान है। इसके अलावा रोहडू अपने सेब के खेतों के लिए भी काफी लोकप्रिय है। रोहडू में सुर्ख लाल और रॉयल स्वादिष्ट दो किस्म के सेब पाए जाते है। इसके अलावा एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए भी रोहडू में काफी कुछ है। रोहडू में आकर पर्यटक ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और हैंड ग्लाइडिंग भी कर सकते हैं। रोहडू आने वाले पर्यटक शिकारु देवता मंदिर, चिरगांव, डोडरा और चांशल रेंज जैसे पर्यटन स्थलों का भी दौरा कर सकते हैं।
हाटकोटी और जुब्बल
पब्बर नदी के तट पर ही बसे एक अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थल हाटकोटी की रोहडू से दूरी महज 12 किलोमीटर है। ऐसे में रोहडू की यात्रा के दौरान पर्यटक हाटकोटी की भी सैर कर सकते हैं। इस जगह तीन नदियों के पानी का ‘संगम’ है, जो हिंदुओं के लिए एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। वहीं रोहडू से लगभग 25 किलोमीटर दूर से एक और अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थल जुब्बल है, जो यूरोपीय और वर्नाक्यूलर शिल्पकला के खूबसूरत महल के लिए प्रसिद्द है।

Source – holidayiq
रोहडू का मौसम
रोहडू का मौसम सर्दियों को छोड़कर साल भर मध्यम रहता है। सर्दियों में यहां का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। ऐसे में जो पर्यटक सर्दियों में रोहडू का दौरा करना चाहते हों, उन्हें अपने साथ भारी ऊनी कपड़े ले जाने चाहिए। वहीं गर्मियों के मौसम में इस जगह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। रोहडू में मानसून के दौरान अनियमित वर्षा होती है, इसलिए यात्रियों को बारिश से बचने के लिए उपयुक्त साधन ले जाने की सलाह दी जाती है। यहां आने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च और नवंबर के बीच है।
कैसे पहुंचें रोहडू
पर्यटक शिमला से बस की मदद से 115 किलोमीटर दूर रोहड़ू तक आ सकते हैं। रोहड़ू से नजदीकी बड़ा रेलवे स्टेशन लगभग 165 किलोमीटर दूर कालका में है। कालका तक ब्रॉड गैज लाइन बिछी है। कालका से शिमला के लिए टॉय ट्रेन चलती है, जो नैरो गेज लाइन है। रोहड़ू से निकटतम बड़ा हवाई अड्डा लगभग 220 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ में है। पर्यटक चंडीगढ़ एयरपोर्ट या दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा तक आ सकते हैं। रोहडू से जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा की दूरी लगभग 129 किलोमीटर है।
Rohru से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ें
- शांत वातावरण के बीच पब्बर घाटी में करें प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य का दीदार
- हिमाचल की खूबसूरत ऑफबीट जगहों में से एक है जुब्बल, बनाएं घूमने का प्लान
- दुनिया के सबसे पुराने गोल्फ क्लब में एक है Shimla का यह हिल स्टेशन
Web Title hill station rohru in shimla of himachal pradesh