विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन मनाली (hill station manali) हिमाचल प्रदेश (Himachal) ही नहीं, बल्कि देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों (tourist destinations) में से एक है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि इनमे से कई पर्यटक मनाली आकर वापस चले जाते हैं, जबकि मनाली के आसपास भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में कई पर्यटक इनका दीदार नहीं कर पाते हैं। मनाली से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वशिष्ठ गांव (vashisht village) ऐसा ही एक खूबसूरत पर्यटन स्थल (tourism places) है। यहां पर्यटक सांस्कृतिक, प्राकृतिक और धार्मिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर का मजा भी ले सकते हैं।
प्राकृतिक खूबसूरती
खूबसूरत वादियों से घिरे वशिष्ठ गांव नवविवाहितों के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां के अद्भुत सौंदर्य और शांति के बीच आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर अपने साथी के साथ चहल कदमी करना भी अद्भुत सुकून प्रदान करता है। खास बात यह है कि यहां होटल तो नहीं, लेकिन आधुनिक सुविधाओं से लेस होमस्टे जरूर मिल जाएंगे।

Photo Source – triphills
एडवेंचर का ले मजा
एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी वशिष्ठ गांव एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। यहां आप वाटर रॉक क्लाइंबिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां की खूबसूरत वादियों के बीच आप ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा वशिष्ठ गांव की यात्रा के दौरान आप जोगिनी वाटरफॉल के मनोरम नजारे को अपनी आंखो में कैद कर सकते हैं। पहाड़ों से गिरते झरने को देख आप रोमांचित हो उठेंगे। इस झरने के पास जोगिनी माता का मंदिर है।
ऋषि वशिष्ठ मंदिर
वशिष्ठ गांव की यात्रा के दौरान आप ऋषि वशिष्ठ मंदिर का दीदार भी कर सकते हैं। यहां भगवान राम और ऋषि विशिष्ठ के दो मंदिर हैं। माना जाता है कि यह वही स्थान है, जहां पर ऋषि वशिष्ठ ने तप किया था। मंदिर परिसर में गर्म पानी का प्राकृतिक स्त्रोत भी है। दर्शन से पहले श्रद्धालु यहां स्नान करते हैं। गर्म पानी में ठंड में भी यहां श्रद्धालु नहाते हैं। प्राकृतिक स्त्रोत को लेकर लोगों की मान्यता है कि इसमें नहाने से चर्म रोगों की समस्या दूर हो जाती है।
कैसे पहुंचें वशिष्ठ गांव
वशिष्ठ गांव मनाली से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर है। पर्यटक यह दूरी वाहन की मदद से तय कर सकते हैं। मनाली सीधे रूप से हवाई और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ नहीं है। यहां से निकटतम हवाई अड्डा 50 किलोमीटर दूर भुंतर कुल्लू में है। भुंतर के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से फ्लाइट मिलती हैं। भुंतर से मनाली के लिए बस चलती हैं। मनाली से नजदीकी रेलवे स्टेशन 162 दूर बैजनाथ में है, जहां तक पठानकोट से छोटी लाइन से पहुंचा जा सकता है। यहां से मनाली जाने के लिए आप सड़क मार्ग का सहारा ले सकते हैं। मनाली जाने के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से बसें चलती हैं। दिल्ली से मनाली की दूरी करीब 540 किलोमीटर है।
Himachal Manali के आसपास के इन लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में भी पढ़ें
- मनाली की अद्भुत खूबसूरती के बीच हिडिंबा मंदिर के पास ही है भगवान भोलेनाथ का भव्य मंदिर
- अमरनाथ की तरह मनाली की खूबसूरत सोलंग घाटी में प्राकृतिक रूप से बनता है शिवलिंग
- मनाली में है संसार के पहले मनुष्य ऋषि मनु का मंदिर
Web Title vashisht village is a beautiful hill station of manali in himachal pradesh
(Religious Places from The Himalayan Diary)