ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर होता है गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम

Triveni Ghat Rishikesh

देवों की भूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में हिमालय पर्वतों के तल में बसे ऋषिकेश में प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक त्रिवेणी घाट (Triveni Ghat Rishikesh) है। यह ऋषिकेश का प्रमुख स्नानागार घाट है। यहां सुबह बड़ी संख्या श्रद्धालु पहुंचते हैं और पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। त्रिवेणी घाट वह स्थान बताया जाता है, जहां तीनों पवित्र नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होने की मान्यता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऋषिकेश के मंदिरों में जाने से पहले घाट के पवित्र जल में डुबकी लगानी चाहिए। ऐसा करने से श्रद्धालुओं को अपने पापों से मुक्ति मिलती है। त्रिवेणी घाट से ही गंगा नदी दांई ओर मुड़ जाती हैं।

त्रिवेणी घाट पर एक तरफ भगवान शिवजी की जटा से निकलती गंगा की मनोहर प्रतिमा स्थापित है, तो दूसरी तरफ अर्जुन को गीता ज्ञान देते हुए श्री कृष्ण की मनोहारी विशाल मूर्ति और एक विशाल गंगा माता का मंदिर है। त्रिवेणी घाट से गंगा के सुंदर रूप के दर्शन होते है। इनके अलावा त्रिवेणी घाट के तट पर लोकप्रिय गीता मंदिर और लक्ष्मीनारायण मंदिर भी हैं। त्रिवेणी घाट का सबसे मुख्य आकर्षण यहां शाम के समय होने वाली गंगा आरती है, जिसे महाआरती भी कहा जाता है। महाआरती के समय यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान यहां गंगा में दीप छोड़े जाते हैं।

हिंदू धर्म में त्रिवेणी घाट को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। पौराणिक कथाओं में भी त्रिवेणी घाट जिक्र किया हुआ है। माना जाता है कि जरा नामक एक शिकारी के तीर से चोट लगने के बाद भगवान श्री कृष्ण यहां आए थे। इस स्थान को भगवान कृष्ण का अंतिम संस्कार स्थल भी माना जाता है। यहां आने वाले तीर्थ यात्री इस जगह पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंड श्राद्ध भी करते हैं। इस दौरान तीर्थ यात्री पवित्र जल में डुबकी लगाना नहीं भूलते। माना जाता है कि पवित्र जल में डुबकी लगाने से अपने सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट के अलावा भगवान शिव को समर्पित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।

कैसे पहुंचें Triveni Ghat Rishikesh

त्रिवेणी घाट उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा किनारे स्थित है। ऋषिकेश नियमित बसों के माध्यम से हरिद्वार, देहरादून और दिल्ली सहित कई प्रमुख शहरों से सीधा जुड़ा हुआ है। ऋषिकेश से नजदीकी हवाई अड्डा लगभग 20 किलोमीटर दूर देहरादून में है, जबकि मुख्य नजदीकी रेलवे स्टेशन लगभग 19 किलोमीटर दूर हरिद्वार में स्थित है।

Rishikesh के आसपास के इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बारे में भी पढ़ें:

Web Title triveni-ghat-located-in-rishikesh-of-uttarakhand

(Religious Places from The Himalayan Diary)

(For Latest Updates, Like our Twitter & Facebook Page)

Leave a Reply