450 साल पुरानी है जखणी माता की प्रतिमा, एक टांग पर परिक्रमा करते हैं श्रद्धालु

Jakhani Mata Temple Palampur

हिमाचल प्रदेश अपने में प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ आध्यात्मिक खूबसूरती लिए भी प्रसिद्ध है, जिस वजह से पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का प्रमुख शहर पालमपुर है। पालमपुर के चंदपुर गांव के सबसे ऊपर पहाड़ी पर प्राचीन मंदिर स्थित है, जिसे जखणी माता (Jakhani Mata Temple Palampur) के नाम से जाना जाता है। यह पवित्र मंदिर बंदला माता मंदिर से लगभग 5 किलोमीटर और पालमपुर से 7 किलोमीटर की दूरी पर है। जब श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, तो चारों ओर का सुंदर दृश्य मन को मोह लेता है। यहां से धौलाधार पर्वत श्रृंखला, दूर- दूर तक फैली हरी भरी घाटियां और गांवों का शानदार दृश्य दिखाई देता है।

मंदिर के बारे में कहा जाता है कि माता जखणी की प्रतिमा लगभग 450 वर्ष पूर्व यहां स्थापित की गई थी। उस समय यहां केवल एक छोटा सा मंदिर ही होता था, लेकिन अब इसे विस्तृत कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मंदिर का का निर्माण भरमौर से गद्दी जाति के एक परिवार ने किया है। यह परिवार भरमौर से यहां आ कर रहने लगा और जखनी माता इसी परिवार की कुल देवी थी। इस परिवार ने ही इस देवी को भरमौर से यहां बसाया था। मान्यता है कि देवी एक टांग से हीन हैं। इसका प्रमाण देवी मां का गुर है। जब किसी में देवी का प्रवेश होता है, तो वह एक टांग से मंदिर की परिक्रमा करता है। गद्दी बोली में “जख” शब्द का प्रयोग देवता के लिए किया जाता है। देवी के लिए श्रद्धालुओं में इस जख शब्द से जखणी का रूप लिया है। लोगों की इस माता के प्रति गहन आस्था है।

 

जखनी माता का मंदिर अभूतपूर्व समय के लिए एक आदर्श स्थान है। एक सुंदर पहाड़ी ड्राइव आपको जाखनी माता के पास ले जाएगी। यहां आने पर वास्तव में मंदिर के शांत और शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद लिया जा सकता है, जो धार्मिक कारणों से ही नहीं बल्कि भीड़ से दूर एकांत पहाड़ी पर देवदार के जंगल के बीच होने से भी होगा। आप जखनी माता से बिरनी और वापस भी ट्रैक कर सकते हैं। यह चीड़ के जंगल के माध्यम से एक आसान ट्रेक है, लेकिन धौलाधार श्रृंखला के रास्ते एक नया ही अनुभव देंगे।

कैसे पहुंचें Jakhani Mata Temple Palampur

जखणी माता मंदिर के लिए पालमपुर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

नजदीकी हवाई अड्डा :– धर्मशाला (गगल)
फ्लाइट :- दिल्ली से धर्मशाला (प्रतिदिन)
धर्मशाला से पालमपुर (बस द्वारा 38 किलोमीटर) पालमपुर से जखणी माता मंदिर (टैक्सी द्वारा)

नजदीकी रेल्वे स्टेशन:– पालमपुर हिमाचल (मरंडा)
ट्रेन :- दिल्ली से पठानकोट, पठानकोट से पालमपुर हिमाचल (मरंडा)
मरंडा से पालमपुर (बस द्वारा 5 किलोमीटर) पालमपुर से जखणी माता मंदिर (टैक्सी द्वारा)

नजदीकी बस स्टैंड :- पालमपुर
बस :- दिल्ली से पालमपुर , पालमपुर से जखणी माता मंदिर (टैक्सी द्वारा)

Palampur के आसपास के इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बारे में भी पढ़ें:

Web Title jakhani-mata-temple-palampur

(Religious Places from The Himalayan Diary)

(For Latest Updates, Like our Twitter & Facebook Page)

Leave a Reply