अपने परिवार या पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए मनाली एक आदर्श पर्यटन स्थल है। यहां की अद्भुत खूबसूरती हर किसी को रास आती है। धार्मिक महत्व की दृष्टि से भी मनाली (manali) एक बेहतरीन जगह है। मनाली (manali) को प्यार से “देवताओं की घाटी” भी कहा जाता है। यहां कई ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है। इन्ही स्थलों में से एक है सियाली महादेव मंदिर (siyali mahadev temple)। यह धार्मिक स्थल भगवान शिव को समर्पित है। हिडिंबा मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे स्थित सियाली महादेव मंदिर अपनी स्थापत्य सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां दूर–दूर से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
भव्य नक्काशी और धार्मिक मान्यता
मनाली के प्राकृतिक परिदृश्य के बीच स्थित सियाली महादेव मंदिर की भव्य नक्काशी शैली लोगों को काफी आकर्षित करती है। पहाड़ की चोटियों, ऊंचे देवदार के पेड़ों और हवा में ताजगी के बीच स्थित मंदिर आकर असीम शांति का अनुभव होता है। मंदिर में स्थित शिवलिंग प्राचीन काल से ही विद्यमान है। सियाली महादेव मंदिर के पीछे एक और छोटा मंदिर बना है। मान्यता है कि भगवान शिव और देवी पार्वती एक पेड़ के तने से पृथ्वी पर प्रकट हुए थे। उसी स्थान पर यह छोटा मंदिर बना हुआ है। सियाली महादेव मंदिर में पूरे साल श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। खासकर महाशिवरात्रि और सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सियाली महादेव मंदिर पहुंचते हैं।

Source – TripAdvisor
अन्य धार्मिक स्थल
सियाली महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालु मंदिर के आसपास मौजूद अन्य धार्मिक स्थलों का दौरा करना नहीं भूलते हैं। हिडिंबा देवी मंदिर इस क्षेत्र का अन्य प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह एक प्राचीन गुफा मंदिर है, जो महाकाव्य महाभारत के भीम की पत्नी हिडिंबी देवी को समर्पित है। इसके अलावा मनाली से करीब 80 किलोमीटर दूर सिखों का प्रसिद्ध गुरुद्वारा और तीर्थ स्थान मणिकर्ण साहिब भी स्थित है। सियाली महादेव मंदिर से 9 किलोमीटर की दूरी पर प्रसिद्द गायत्री मंदिर है। इसके अलावा श्रद्धालु अर्जुन गुफा, गौरी शंकर मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों का भी दौरा कर सकते हैं।
कैसे पहुंचें सियाली महादेव मंदिर
मनाली में स्थित होने के कारण सियाली महादेव मंदिर पहुंचना बहुत ही आसान है। मनाली के माल रोड से लगभग 10 मिनट की दूरी पर हडिंबा मंदिर मार्ग पर स्थित है। मनाली सीधे रूप से हवाई और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ नहीं है। यहां से निकटतम हवाई अड्डा 50 किलोमीटर दूर भुंतर में है। भंतुर के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से फ्लाइट मिलती हैं। भुंतर से मनाली के लिए बस चलती है। मनाली से छोटी लाइन पर नजदीकी रेलवे स्टेशन 162 दूर बैजनाथ में है। यहां से मनाली जाने के लिए आप सड़क मार्ग का सहारा ले सकते हैं। मनाली जाने के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से बसें चलती हैं। दिल्ली से मनाली की दूरी करीब 540 किलोमीटर है।
siyali mahadev temple manali
- गढ़वाल के इस मंदिर में मिलता है मनचाहा वर का वनदान, शची ने इंद्र को पाने के लिए यहां की थी तपस्या
- बिलासपुर में हैं मार्कंडेय ऋषि की तपोस्थली, यहां प्रकट हुए थे भगवान शिव, मंदिर के पास बहता है पवित्र झरना
- हिमाचल के इस मंदिर का चरणामृत पीने से किसी भी सांप के जहर से मिल जाता है छुटकारा